संजू की बेटी त्रिशाला को फैन ने दिया शादी का ऑफर
Image Credit: Instagram
संजय दत्त की बेटी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब का एक सेशन किया। इस दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ। त्रिशाला से एक फैन ने कहा कि मिस दत्त आप मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं देतीं। क्या आप मुझसे शादी करेंगी? इस पर त्रिशाला ने हंसते हुए जवाब दिया- हां करूंगी। हाल ही में मेरी डेटिंग लाइफ से तो कुछ फायदा हुआ नहीं।त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा।