'ट्रेजडी क्वीन' मीना कुमारी की बायोपिक पर उनके बेटे ने मचाया बवाल, कानूनी कार्यवाही की दी चेतावनी
Image Credit: Shortpedia
प्रभलीन कौर ने मीना कुमारी पर सीरीज बनाने की घोषणा की तो कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही ने चेतावनी देते हुए कहा कि 'मुझे नहीं पता कि वह आदमी कौन है जिसने मीना कुमारी की बायोग्राफी लिखी। मैं उनसे कभी नहीं मिला और न ही मैं कभी इस बनने वाली सीरीज के निर्माता से मिला हूं। वह कोई भी सामग्री बिना परिवार की अनुमति के कैसे बना सकते हैं?'