दिवंगत कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना ने दिया बेटे को जन्म
Image Credit: Shortpedia
दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी अभिनेत्री मेघना राज ने आज बेटे को जन्म दिया। मेघना पहली बार मां बनी। अभिनेता के छोटे भाई ध्रुव सर्जा ने भतीजे की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। ध्रुव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बेबी ब्वॉय, जय हनुमान'। ध्रुव की पत्नी प्रेरणा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेघना को बेबी ब्वॉय का आशीर्वाद मिला। आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद।'