दाऊद की 'गर्लफ्रेंड' बताए जाने पर भारत पर भड़की पाक अभिनेत्री महविश हयात
Image Credit: Shortpedia
दाऊद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड बताए जाने पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस महविश हयात भारत पर भड़कीं। उन्होंने ट्वीट किया, "मुझपर जो आरोप लग रहे हैं, वो गलत हैं। मुझे पता है कि भारतीय मीडिया का एजेंडा क्या है। उनकी पत्रकारिता मेरा मुंह बंद नहीं कर पाएगी। कश्मीर पर उनकी ज्यादतियों और बॉलीवुड के पाखंडी स्वरूप के मुद्दे को उठाती रहूंगी, अगली बार मेरा नाम किसी से जोड़ें तो मैं कहूंगी कि वो नाम है- लियोनार्डो डि कैप्रियो।"