सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से सिफारिश की, अगस्त से खोलने दें सिनेमाघर
Image Credit: Shortpedia
अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से सिफारिश की है कि अगस्त से सिनेमाघर फिर खोलने की अनुमति दी जाए। ऐसा हुआ तो दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। संभवतः सिनेमाहॉल में एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था होगी। एक लाइन खाली भी छोड़नी होगी। सिनेमाघरों के दोबारा खोलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सुझाव है कि 25% दर्शकों के साथ सिनेमाघर खोले जाएं। हालांकि सिनेमाघर मालिक इसका विरोध कर रहे हैं।