एक्टर अली फजल की मां का लखनऊ में निधन, एक्टर ने लिखा इमोशनल पोस्ट
Image Credit: Shortpedia
फिल्म इंडस्ट्री से फिर के बुरी खबर सामने आई है। दरअसल एक्टर अली फजल की मां का लखनऊ में निधन हो गया है। वहीं अभिनेता ने सोशल मीडिया पर मां की फोटो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं तुम्हारे लिए अपना बाकी जीवन जीऊंगा। मिस यू अम्मा। यहीं तक था हमारा, पता नहीं क्यों।आप मेरी क्रिएटिविटी की सोर्स थी। मेरी सब कुछ थी। आगे अल्फाज नहीं रहें। प्यार, अली।