मिर्जापुर वेब सीरीज का सांसद अनुप्रिया पटेल ने जताया विरोध, की कार्रवाई की मांग
Image Credit: Shortpedia
यूपी के मिर्जापुर जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर वेब सीरीज के खिलाफ विरोध जताया है। उन्होंने इसे जिले को बदनाम करने वाला सीरीज बताते हुए ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। अनुप्रिया ने कहा, 'सीरीज के माध्यम से हिंसक इलाका बता कर बदनाम किया जा रहा है। जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है। मिर्ज़ापुर ज़िले की सांसद होने के नाते मेरी माँग है इसके विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए'।