मिस यूनिवर्स हरनाज संधु को वजन बढ़ने पर किया गया था बुली
Image Credit: Twitter
मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनका वजन बढ़ने के बाद उन्हें बुली किया गया था. एक इंटरव्यू के दौरान हरनाज ने बताया कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक महीने के लिए वर्कआउट नहीं किया था, जिससे उनका वजन बढ़ गया था। हरनाज के पंजाबी फिल्म 'बाई जी कुट्टंगे 'के प्रमोशन में शामिल नहीं होने पर उपासना सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.