मंसूरी पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद हालत में हुआ सुधार!
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिथुन की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। दरअसल, हाल ही में मिथुन शूटिंग के लिए उत्तराखंड के मंसूरी पहुंचे हैं। जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद होटल में ही सिविल अस्पताल से डॉक्टर्स की एक टीम को उनकी जांच के लिए बुलाया गया था। अब अभिनेता की हालत में सुधार बताया जा रहा है।