MMS हुआ वायरल, लगा फिल्मी सफर पर ब्रेक; और भी कई वजहों से फ्लॉप रहीं रिया सेन
Image Credit: shortpedia
रिया सेन आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया का नाम उनके अभिनय से ज्यादा विवादों के लिए याद किया जाता है। क्रिकेटर के साथ अफेयर और को-स्टार अश्मित पटेल के साथ रिया का एक MMS भी सामने आया था। 90 सेकेंड के इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मच गया था। इसके बाद से रिया का फिल्मी करियर एकदम रुक सा गया।