कुमार सानू के बेटे पर MNS ने लगाया मराठी भाषा का अपमान करने का आरोप, कलर्स टीवी चैनल ने मांगी माफी
Image Credit: Shortpedia
कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बिग बॉस प्रतिभागी हैं। उन पर MNS ने मराठी भाषा का अपमान करने का आरोप लगाया। अब मामले में कलर्स टीवी चैनल ने महाराष्ट्र सरकार से माफी मांगी है। कलर्स टीवी पर ही बिग बॉस का प्रसारण होता है। दरअसल, जान कुमार सानू ने शो में एक प्रतिभागी से कहा था कि अगर वो उनसे बात करना चाहते हैं तो मराठी ना बोले।