बर्थडे स्पेशल: सिंगर नहीं एक्टर बनना चाहते थे मोहित चौहान, एनएसडी के हिस्सा रहे
Image Credit: Shortpedia
सिंगर मोहित चौहान का आज बर्थडे है। मोहित सिंगर की जगह एक्टर बनना चाहते थे। बकौल मोहित, 'मैं तो थिएटर के लिए आतुर था। मैं 'एनएसडी' का हिस्सा था। एक पल ऐसा भी आया जब मैं 'एफटीआईआई' से जुड़ना चाहता था। मगर वहां कोई एक्टिंग कोर्स नहीं था। मुझे लगता है कि कुछ साल पहले ही वहां एक्टिंग कोर्स शुरू हुआ है। ऐसे में मुझे यह मौका नहीं मिल पाया।'