मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी, बहू श्लोका मेहता ने दिया बेटे को जन्
Image Credit: shortpedia
देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया।अंबानी परिवार के प्रवक्ता के एक बयान में कहा गया, "श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के अभिभावक बन गए हैं।" बयान में कहा गया है कि नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर खुश हैं क्योंकि उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत किया।