आज है लिजेंडरी सिंगर मुकेश की बर्थ एनिवर्सरी, 'इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल' गाते हुए अमेरिका में मौत
Image Credit: Shortpedia
मुकेश 22 जुलाई 1923 को जन्मे। 'दोस्त-दोस्त न रहा', 'जीना यहां मरना यहां', 'कहता है जोकर', 'आवारा हूं' और 'मेरा जूता है जापानी' जैसे सदाबहार गाने गाए। गरीबी के चलते 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर पीडब्ल्यूडी में नौकरी की। 1941 में 'निर्दोष' में अदाकारी की। उनका पहला गाना 'दिल ही बुझा हुआ हो तो' था। 27 अगस्त, 1976 को अमेरिका में स्टेज शो के दौरान उनका हार्टअटैक से निधन हुआ।