तांडव' पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- 'अपनी सीमा मत लांघों'
Image Credit: Shortpedia
मुकेश खन्ना ने कहा, 'काफी समय से हमारी चीजें टारगेट हो रही हैं। अब तांडव आई है। मैं शुरू से कह रहा हूं कि प्रशासन क्यों नहीं जागता, सेंसर बोर्ड क्यों नहीं जागता? हमारे देश की इंफॉर्मेशन मिनिस्ट्री क्यों नहीं इस ओर कुछ करती? ताकि ऐसा दोबारा न हो, दोबारा ऐसी फिल्में या सीरीज न बनें। हिंदू धर्म का मजाक बनता है। उसका इस्तेमाल करने की कोशिश की जाती है।'