शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी खारिज, आर्थर जेल भेजे गए
Image Credit: shortpedia
मुंबई के चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके दो दोस्तों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अब अगले तीन से पांच दिनों तक आर्यन खान को आर्थर रोड जेल के क्वारंटाइन वार्ड में रहना पड़ेगा। इस बीच उनके वकील जमानत के लिए सत्र न्यायालय में आवेदन कर सकते हैं। मुंबई के चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट आरएम नेर्लीकर ने यह अर्जी खारिज की है।