मुंबई की कोर्ट ने कंगना रणौत और रंगोली चंदेल के खिलाफ दिए जांच के आदेश
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं। दोनों पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है। दोनों पर धर्म विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप के चलते कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही आरोपों पर पुलिस की रिपोर्ट भी मांगी है। बता दें कंगना अपने ट्वीट के जरिए सुखियों में बनी रहती हैं।