भारती-हर्ष मामले की जांच कर रहे दो अधिकारी हुए सस्पेंड
Image Credit: Shortpedia
मुंबई एनसीबी ने ड्रग जांच से जुड़े दो अधिकारियों को निलंबित किया। दोनों अधिकारी भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया और करिश्मा प्रकाश के मामले की जांच कर रहे थे। अधिकारियों को इसलिए निलंबित किया गया, क्योंकि वे भारती समेत तीन लोगों की जमानत अर्जी की सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुए। बता दें भारती और हर्ष लिम्बाचिया कुछ दिन पहले ही ड्रग्स मामले में लिप्त पाए गए थे।