प्रतीक गांधी से मुंबई पुलिस ने की बदसलूकी! अभिनेता ने ट्वीट कर कही ये बात
Image Credit: huffpost
हाल ही में प्रतीक गांधी ने ट्वीट किया कि, 'मुंबई वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर वीआईपी मूवमेंट के चलते जाम लगा था। मैंने शूट लोकेशन तक पहुंचने के लिए सड़क पर चलना शुरू कर दिया था और तभी पुलिस वालों ने मुझे कंधे से पकड़ लिया। उन्होंने बिना किसी चर्चा के इंतजार किए मुझे किसी संगमरमर के गोदाम में धकेल दिया।' इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग अपमानित भी लिखा है।