संगीतकार एस मोहिंदर का 95 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन
Image Credit: Shortpedia
संगीतकार एस मोहिंदर का रविवार को 95 वर्ष की उम्र में मुंबई में हृदयगति रुक जाने के कारण निधन हुआ। वो बीते 3 दशक से अमेरिका में रहते आए हैं। लॉकडाउन से पहले ही वो मुंबई आए थे। गीत 'गुजरा हुआ जमाना आता नहीं दोबारा, हाफिज खुदा तुम्हारा' से उन्हें याद किया जाता है। पहला मौका 1948 में रिलीज हुई फिल्म 'सेहरा' के लिए मिला। इस फिल्म के लिए उन्होंने कुल 10 गीत तैयार किए।