किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे नसीर का वीडियो वायरल, पत्नी रत्ना ने दी फर्जी अकाउंट की जानकारी
Image Credit: Shortpedia
किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे नसीरुद्दीन शाह का वीडियो सामने आया। उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह ने फर्जी अकाउंट की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि नसीर का कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। उनके नाम से बनाए गए असत्यापित प्रोफाइल से किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट की गईं। वीडियो 'सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस' को पिछले महीने दिया गया साक्षात्कार है, जिसमें उन्होंने किसानों का समर्थन किया था।