राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक-सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
Image Credit: shortpedia
साउथ के मशहूर निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का आज 54 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। बीती रात उनके सीने में तेज दर्द उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। कुछ दिन पहले ही आनंद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लिहाजा किसी को भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। आइए जानते हैं उनकी याद में किसने क्या लिखा।