खेतों में काम करते दिखे नवाज, सिर पर बांधा गमछा, बगल में रखा फावड़ा
Image Credit: Shortpedia
नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिलहाल होमटाउन बुढाना में हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी खेत में काम करने के बाद अपने हाथ-पैर धोते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट, डार्क कलर की पैंट पहनी है। साथ ही टिपिकल देसी अंदाज में वे सिर पर गमछा बांधे भी नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए नवाजुद्दीन ने लिखा- Done for the day.