नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इंटरनेशनल फिल्म में सह निर्माता होंगे एआर रहमान
Image Credit: social media
भारतीय अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद अब म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान बतौर सह-निर्माता और संगीतकार के रूप में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म 'नो लैंड्स मैन' में शामिल हो गए हैं। फिल्म का निर्देशन जाने माने बांग्लादेशी निर्देशक मुस्तफा सरवर फारुकी करेंगे। वहीं फिल्म की पटकथा एक दक्षिण एशियाई व्यक्ति की यात्रा की कहानी है जो उलझ जाती है जब मुख्य किरदार अमेरिका में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से मिलता है।