NCB की टीम शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को 2 घंटे में करेगी गिरफ्तार
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दिन-प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार शुक्रवार यानि आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्तीऔर सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को दो घंटे में गिरफ्तार करेंगी. इसके लिए औपचारिक प्रक्रियाएं चल रही हैं.दोनों को NDPS के सेक्शन 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया जाएगा.