नोएडा में बनेगी नई फिल्म सिटी; नया शहर बसाने और आवासीय सुविधाएं देने का सुझाव
Image Credit: Shortpedia
यूपी सरकार ने नई फिल्म सिटी बनाने की जब से घोषणा की है तब से उन कलाकारों के चेहरे पर मुस्कान आई जो मुंबई में विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। मुंबई मुख्य रूप से हिंदी, भोजपुरी और मराठी सिनेमा का केंद्र रहा। दादा साहेब फाल्के चित्र नगरी और रामोजी फिल्म सिटी क्रमश: मुंबई और हैदराबाद में पहले से ही हैं। अब यूपी के नोएडा में फिल्म सिटी बनेगी।