नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने पब्लिक किया अपना रिलेशनशिप, इंस्टा पर शेयर की पोस्ट
Image Credit: Instagram
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने रिलेशन को पब्लिक किया। नेहा और रोहनप्रीत दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर साथ में एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करके नेहा ने लिखा- तुम मेरे हो रोहनप्रीत सिंह। दूसरी तरफ रोहनप्रीत ने भी नेहा संग फोटो शेयर कर लिखा- मेरी जिंदगी से मिलिए नेहा कक्कड़। सोशल मीडिया पर कपल को फैंस और सेलेब्स से बधाई संदेश मिल रहे हैं। कपल जल्द शादी करने जा रहा है।