24 अक्तूबर को दिल्ली में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह करेंगे शादी!
Image Credit: Shortpedia
गायिका नेहा कक्कड़ दुल्हन बनने जा रही हैं। उनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है। 24 अक्तूबर को दिल्ली में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी करेंगे। हालांकि दोनों के परिवारों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। हालिया नेहा ने इंस्टाग्राम पर रोहनप्रीत सिंह की तस्वीर शेयर करके यू आर माइन लिखकर रिश्ता सार्वजनिक किया था।