200 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग'- रिपोर्ट
Image Credit: netflix
एसएस राजामौली की 2015 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' का क्रेज अभी तक दर्शकों को आकर्षित करता रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए थे।इसका दूसरा भाग भी बन चुका है। पहले इसका प्रीक्वल बनाने की चर्चा चल रही थी, अब सामने आया है कि नेटफ्लिक्स इस फ्रेंचाइजी की वेब सीरीज 'बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग' बनाने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स इस प्रोजेक्ट को 200 करोड़ रुपये के बजट में बनाएगी।