'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' का नया ट्रेलर रिलीज, विन डीजल और जॉन सीना आमने-सामने
Image Credit: shortpedia
सुपरहिट एक्शन फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है। अब एक बार फिर यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है और हो भी क्यों ना 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' का धमाकेदार ट्रेलर जो रिलीज हो गया है। इसमें वो सबकुछ है जो दर्शक 'फास्ट एंड फ्यूरियस' से चाहते हैं। एक्शन और रोमांच से भरपूर 'F9' के ट्रेलर में और क्या कुछ देखने को मिल रहा है, आइए जानते हैं।