इस घर की दीवार पर बना इरफान के चेहरे का आर्ट, निमरत कौर ने किया शेयर
Image Credit: social media
अभिनेता इरफान खान का निधन हर किसी के लिए हैरान करने वाली खबर थी। उनके फैंस यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि इरफान अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। इसी बीच लोग लगातार उन्हें अपने-अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसे घर की तस्वीर वायरल हो रही है जिसकी दीवार पर इरफान खान की पेंटिंग बनी हुई दिखाई दे रही हैं। अब इस तस्वीर को अभिनेत्री निमरत कौर ने शेयर किया है।