रवि किशन के समर्थन में आए निरहुआ-आम्रपाली समेत भोजपुरी फिल्म कलाकार
Image Credit: Shortpedia
जया बच्चन के खिलाफ रवि किशन के समर्थन में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आई। निरहुआ ने ट्वीट किया, 'गोरखपुर के माननीय सांसद बड़े भैया रवि किशन जी ने कुछ गलत नहीं बोला, कुछ लोगों को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है?' आम्रपाली दूबे ने ट्वीट किया, 'जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद नहीं कर रहे। उस थाली को साफ रखना चाहते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी भी स्वच्छ थाली में खा सके।'