93वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशंस जारी, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास कर रहे नॉमिनेशंस का ऐलान
Image Credit: Twitter
93वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशंस जारी हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास दो अलग-अलग लाइव प्रेजेंटेशंस में सभी 23 कैटेगरी में नॉमिनेशंस का ऐलान कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स की मैंक को सबसे ज्यादा 10 नॉमिनेशन मिले हैं। यह पहला मौका है जब दो महिलाओं कोले जाओ और एमराल्ड फेन्नेल को बेस्ट डायरेक्ट कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इसके पहले अब तक केवल 5 महिलाओं को ही बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल हुआ था।