अब Maldives नहीं जा पाएंगे बॉलीवुड स्टार्स, भारतीयों की एंट्री पर लगा ताला
Image Credit: zee news
मालदीव में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया गया है. मालदीव ने भारत से वेकेशन पर आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है. ऐसे में अब बॉलीवुड सेलेब्स मालदीव नहीं जा पाएंगे. बीते दिनों मालदीव गए सेलेब्स अब वहां से वापसी भी कर रहे है. बता दें, जैसे ही मुंबई में कोरोना को लेकर सख्ती बढ़ाई गई बॉलीवुड के कई बड़े सितारे काम से ब्रेक लेकर मालदीव पहुंच गए.