अब विद्या बालन की 'शकुंतला देवी' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़
Image Credit: Shortpedia
अमेज़न प्राइम वीडियो ने विद्या बालन की फ़िल्म शकुंतला देवी के वर्ल्ड प्रीमियर का ऐलान कर दिया है। हालांकि रिलीज़ डेट अभी तय नहीं की गयी है। विद्या ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'यह ऐलान करते हुए ख़ुश हूं कि शकुंतला देवी जल्द प्राइम वीडियो पर आप अपने परिवार के साथ देख सकेंगे। रोमांचित हूं कि हम ऐसे अकल्पनीय समय में आपका मनोरंजन कर पा रहे हैं।'