नुसरत भरूचा के हाथ लगा सुपरहिट तमिल फिल्म का हिन्दी रीमेक, श्रद्धा कपूर को किया रीप्लेस
Image Credit: news byte
पिछले कुछ समय में बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा से अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। ऐसे में वह एक के बाद एक फिल्में साइन कर रही हैं। अब उनकी झोली में एक और बेहतरीन फिल्म आ गिरी है। दरअसल, खबरों के अनुसार कहा जा रहा है नुसरत जल्द ही सुपरहिट तमिल फिल्म 'आदाई' के हिन्दी रीमेक में नजर आ सकती है। पहले श्रद्धा कपूर इसका हिस्सा बनने वाली थीं।