ऑस्कर नामित अमेरिकी पटकथा लेखक लैरी क्रेमर का निधन, एचआईवी से थे पीड़ित
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में 84 वर्षीय अमेरिकी नाटककार और एक्टिविस्ट लैरी क्रेमर का निधन हुआ। साल 1969 में वुमेन इन लव की पटकथा के लिए उन्हें ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। क्रेमर 1988 से एचआईवी पॉजिटिव थे। 1978 में उन्होंने उपन्यास 'फगोट्स' लिखा था, जोकि तब काफी विवादों में रहा। उन्होंने 1987 में एड्स को समाप्त करने के लिए ACT UP, AIDS Coalition to Unleash Power अभियान शुरू किया।