ऑस्कर अवॉर्ड विनर स्क्रीनराइटर Kurt Luedtke का 80 वर्ष की उम्र में निधन
Image Credit: Shortpedia
बीते रविवार मशहूर हॉलीवुड स्क्रीनराइटर Kurt Luedtke का मिशिगन के एक अस्पताल में उम्र संबंधी समस्याओं के चलते 80 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। उन्हें आउट ऑफ अफ्रीका के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। 1960 और 70 के दशक में उन्होंने अखबार में भी काम किया था। वो मिशिगन के रहने वाले पहले पत्रकार थे, जो बाद में Absence of Malice और Random Hearts के स्क्रीनराइटर के तौर पर मशहूर हुए।