आज ही 1951 में जन्मे थे गजल गायिकी को नए आयाम देने वाले पंकज उधास
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन सुप्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का जन्म 1951 में गुजरात के जैतपुर में हुआ था। हिंदी सिनेमा में उन्हें पहला मौका 1972 में फिल्म कामना में मिला। 1980 में उनका पहला गजल एल्बम 'आहट' आया। 1986 में नाम फिल्म के 'चिट्ठी आई है' गीत से बुलंदियों पर पहुंचे। उन्होंने साजन, मोहरा, गंगा-जमुना-सरस्वती समेत कई फिल्मों में गाने गाए। उनके अब तक कई एल्बम आ चुके हैं।