परिणीति चोपड़ा बनने जा रही हैं अंडरकवर एजेंट, जल्द शुरू करेंगी शूटिंग
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उनकी इस फिल्म को रिभु दासगुप्ता द्वारा डायरेक्ट किया जाने वाला है। यह एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें परिणीति को एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। हालांकि, फिलहाल परिणीति की इस फिल्म का कोई टाइटल तय नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री इसमें एक रेस्क्यू मिशन पर दिखाई देंगी।