मोहित के निधन से दुखी परिणीति, कहा- वो बहुत अच्छा इंसान था
Image Credit: Shortpedia
एक्टर मोहित बघेल के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'साथ काम करने वाले लोगों में से सबसे अच्छे इंसान। हमेशा हैप्पी, पॉजिटिव और मोटिवेटेड। लव यू मोहित। RIP। बता दें मोहित बघेल परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा कि फिल्म जबरिया जोड़ी का हिस्सा थे। परिणीति चोपड़ा मोहित के निधन से काफी दुखी हैं।