भूतों को भगाते नजर आएंगे कैटरीना, सिद्धांत और ईशान, फिल्म फोन भूत का पहला लुक जारी
Image Credit: Shortpedia
सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की आगामी फिल्म हॉरर कॉमेडी फोन बूथ का पहला लुक शेयर किया गया। जिसमें कैटरीना, सिद्धांत और ईशान काले रंग के सूट में सफेद रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं फोटो शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा कि भूत से जुड़ी समस्याओं का एक ही ठिकाना है, फोन भूत सिनेमाघरों में अगले साल रिलीज होगी।