अभिनेता Sai Gundewar नहीं रहे, ब्रेन कैंसर से लड़ रहे थे जंग
Image Credit: Shortpedia
आमिर खान की फिल्म 'पीके' और 'रॉक ऑन' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर साईं गुंडेवर का निधन हो गया। साई 42 साल के थे और पिछले एक साल से वो ब्रेन कैंसर से जंग लड़ रहे थे। साईं गुंडेवर का अमेरिका में इलाज कराने के दौरान निधन हो गया। गुंडेवर के निधन की खबर ने उनके परिवार दोस्त और उनके बॉलीवुड को-स्टार को बेहद दुखी कर दिया है।