पुलिस का दावा- बादशाह ने कबूली फर्जी व्यूज खरीदने की बात, रैपर ने किया इनकार
Image Credit: shortpedia
मुंबई पुलिस ने कहा है कि रैपर बादशाह ने व्यूअरशिप रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अपने एक गाने के वीडियो पर ज्यादा व्यूज लाने के लिए 72 लाख दिए थे। पुलिस बादशाह से एक ऐसे रैकेट के संंबंध में पूछताछ कर रही है जो सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोअर्स और व्यूज बेचता है। हालांकि, बादशाह ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बादशाह से लंबी पूछताछ की थी।