बहन को सपोर्ट करना कंगना को पड़ा महंगा, पुलिस में हुई शिकायत दर्ज
Image Credit: Shortpedia
कंगना रनौत के खिलाफ एक खास समुदाय के सदस्यों को आतंकवादी कहे जाने के आरोप में अली काशिफ खान देशमुख नाम के वकील ने अंबोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल कंगना की बहन रंगोली ने कुछ दिन पहले "मुल्ला और सेक्युलर मीडिया" को मारने को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद सुजैन खान की बहन ने ट्विटर से उनकी शिकायत की थी जिसके बाद उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था।