संदीप नाहर की पत्नी और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
Image Credit: Shortpedia
15 फरवरी की शाम अभिनेता संदीप नाहर ने खुदकुशी की थी। खुदकुशी से पहले बनाए एक वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इस मामले में जांच कर रही गोरेगांव पुलिस ने बताया कि, दिवंगत अभिनेता की पत्नी कंचन शर्मा और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया है।