पूनम पांडे ने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग की सगाई, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग सगाई कर ली है। सैम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंगेजमेंट रिंग पहने पूनम संग फोटो साझा की। फोटो में दोनों अपने रिंग्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर सैम ने लिखा, 'आखिरकार हमने ये कर लिया'। इस पर पूनम ने भी रिएक्ट करते हुए लिखा, 'बेस्ट फीलिंग'। पूनम हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी कर चुकी हैं।