पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे संग गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें
Image Credit: Instagram
गुपचुप तरीके से सगाई करके फैंस को चौंकाने वाली पूनम पांडे ने अब गुपचुप तरीके से शादी भी रचाई। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग शादी की। पूनम और सैम ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करके जानकारी दी। पूनम पारंपरिक अवतार में पति सैम बॉम्बे के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। पूनम ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'अगले सात जन्म भी तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूं।'