पूनम पांडे ने गिरफ्तारी की खबरों को बताया झूठ, वीडियो शेयर कर कही ये बातें
Image Credit: shortpedia
लॉकडाउन का उल्लंघन करने की वजह से पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की खबरों को पूनम पांडे ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने अपने घर से ही अपना एक वीडियो जारी कर इन खबरों को अफवाह बताया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं और अपने घर पर ही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मृत्युंजय हीरेमठ ने भी पूनम के खिलाफ FIR होने की खबरों की पुष्टि की थी।