Coronavirus से जंग में पॉप स्टार Beyonce ने दिखाई दरियादिली, राहत के लिए इतने लाख डॉलर किए दान
Image Credit: Shortpedia
बेयोंसे नोल्स ने चल रहे कोरोना वायरस महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कल्याण सेवाओं की फंडिंग के लिए 60 लाख डॉलर दान देने का ऐलान किया है। 38 वर्षीय गायिका ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से इसके बारे मे जानकारी दी। बेयोंसे ने अपने अमेरिकी 'वन वल्र्ड : टुगेदर एट होम' वर्चुअल कॉन्सर्ट के दौरान अफ्रीकी अमेरिकी समुदायों पर कोरोना वायरस महामारी के घातक प्रभाव पर प्रकाश डाला।